टोंक जिला डि एस टी टीम द्वारा शहर के कालिका बाग रोड स्थित एक मकान से टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में लाखों रुपए का नकली ब्रांड का घी पकड़ा है जिसमें सरस कृष्णा एवरीडे लोटस क्या ट्रेडमार्क का स्टीकर सहित विभिन्न प्रकार के उपकरण व 45000 रुपए की नगदी सहित एक व्यक्ति को डिटेन किया है। फिलहाल निवाई पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है।