दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, भानपुरा में किराना दुकान का औचक निरीक्षण
भानपुरा। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट और अनियमितताओं पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने निरीक्षण अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार सुनील अग्रवाल के साथ भानपुरा में औचक निरीक्षण किया। टीम ने सामरिया किराना दुकान पर संदेह के आधार पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और अन्य जरूरी मानकों की जांच की गई। त्योहार के दौरान आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।