रानी: खीमेल के मंदिर में वार्षिक पाटोत्सव का समापन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और खुशहाली की कामना की
रानी के पास खीमेल गांव मे सोमवार शाम 8 बजे श्रीमाली पोल स्थित सती माता मंदिर में वार्षिक पाटोत्सव का समापन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर माता के दर्शन किए और पावाधोक नमन कर खुशहाली की कामना की। दिनेश दुर्गाशंकर दवे परिवार ने माता की प्रतिमा का श्रृंगार किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ पाटोत्सव का शुभारंभहुआ।