रानी: रानी स्टेशन पर जोधपुर-पुणे ट्रेन का पहला नियमित ठहराव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ड्राइवर को माला पहनाकर किया स्वागत
रानी रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह 10 बजे जोधपुर-पुणे ट्रेन के पहले नियमित ठहराव का भव्य स्वागत किया गया। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव और नगर पालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान ने नेतृत्व किया। उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया। स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों ने खुशी मनाई।