रानी: रानी नगरपालिका ने सीएचसी व आयुर्वेदिक अस्पताल को दिए कूलर, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
रानी नगरपालिका मे गुरुवार दोपहर 3 बजे भीषण गर्मी से राहत देने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार और आयुर्वेदिक चिकित्सालय में दो कूलर स्थापित किए गए हैं। उपखंड अधिकारी भंवर लाल विश्नोई, अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जांगु और नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।