गोपालगंज: झमाझम बारिश के बाद सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड हुआ जलमग्न, मरीजों को आने-जाने में हो रही परेशान
सदर अस्पताल गोपालगंज परिसर में झमाझम हुई बारिश के बाद पूरी तरह से जल जमाव लग गया। वही इमरजेंसी वार्ड के बाहर सड़क पर पानी भर गया। जल जमाव के बाद इमरजेंसी वार्ड में आने-जाने में मरीजों को काफी परेशानी हुई। वही साथ स्वास्थ्य व्यवस्था की सफाई व्यवस्था भी चौपट दिखी।