गोपालगंज: शिवपुर गाँव मे 11 हजार वोल्ट करंट के चपेट में आने से युवक हुआ अचेत, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में 11 हजार वोल्ट करंट के चपेट में आने से एक युवक अचेत हो गया। अचेत युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपने घर के पास कुछ कार्य कर रहा था। तभी इसी दौरान युवक 11 हजार वोल्ट करंट के संपर्क में आ गया।