गोपालगंज: जटहा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में 5 लोग जख्मी, हालत गंभीर।
जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के जटहा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार के बीच जमकर मारपीट हुआ। इस दौरान मारपीट की घटना में 5 लोग जख्मी हो गए। जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।