गोपालगंज: पिपरहीया गांव में अंडा लेयर फर्म पर काम कर रहे मजदूर की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के पिपरहीया गांव में अंडा लेयर फर्म पर काम कर रहे एक मजदूर को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मजदूर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।