गोपालगंज: वेदु टोला गाँव मे रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में 2 लोग हुए घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के थावे थाना के वेदु टोला गाँव मे रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी से रास्ते को लेकर विवाद हो गया। वहीं घायलों के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।