अजमेर: पुरानी मंडी स्थित एक क्रॉकरी शॉप में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
Ajmer, Ajmer | Jan 25, 2024 अजमेर के पुरानी मंडी में स्थित एक क्रोकरी शॉप में देर रात अचानक आग लग गई, आग का पता चलते ही एरिया के लोग एक बार सहम गए, इसकी वजह यह की एरिया में स्थित इसी दुकान से कुछ आगे नेल पेंट बनाने की फैक्ट्री में आग लगी थी जो 3 दिन तक लगातार जलती रही। क्रोकरी शॉप में लगी आग से हुए नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो पाया। गनीमत रही कि दमकल ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।