पडरौना: कुशीनगर जटहां बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो में छिपाई गई 11 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, ₹6 लाख की अवैध खेप जब्त
कुशीनगर से जटहां बाजार थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आज गुरुवार को जटहां बाजार स्थित मोबाइल टॉवर के पास से एक लखनऊ नंबर की बोलेरो गाड़ी (UP32BN6443) को रोका। तलाशी में वाहन से 8PM और रॉयल स्टैग ब्रांड की 11 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामदगी के साथ ही पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है,