पडरौना: जटहा बाजार में पागल कुत्ते का आतंक, कई लोग घायल, मासूम नीरज समेत सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी
कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र के व्यापारी टोला में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। गांव में अचानक कुत्ते ने कई लोगों पर हमला कर काट लिया, जिससे इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हमले में घायल लोगों में 8 वर्षीय नीरज प्रसाद, पुत्र संजय प्रसाद, भी शामिल है। बताया जा रहा है कि मासूम नीरज घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक पागल कुत्ते ने झपट्टा मार काटा