पडरौना: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा का सागर उमड़ा, रामघाट और बाँसी नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
कुशीनगर विकास खंड विशुनपुरा के ग्राम सभा सिंघापट्टी स्थित बाँसी धाम में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार भोर से शाम तक रामघाट और बाँसी नदी में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।भोर होते ही हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर गौदान और दान-पुण्य किया। श्रद्धालुओं ने बाँसी धाम के प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।