Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
prabhathimachal
गणेश चतुर्थी पर सनातन मंदिर सोलन में भजन कीर्तन का आयोजन...
Solan, Solan
| Sep 14, 2026
MORE NEWS
गंज बाजार सोलन में विशाल भंडारे का आयोजन... गणेश चतुर्थी का शुभ अवसर...
Solan, Solan | Sep 14, 2026
*सोलन ग्रामीण भाजपा मण्डल की मासिक बैठक आयोजित, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा* सोलन, 14 सितंबर 2026: आज भाजपा कार्यालय कमलम् में सोलन ग्रामीण मण्डल की मासिक बैठक मण्डल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला सोलन सह-प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मासिक बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ पूर्व में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी की गई। बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री विजय ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मण्डल समन्वयक एवं ज़िला सह-मीडिया प्रभारी सोनू सोनी तथा सह-समन्वयक एवं ज़िला आईटी संयोजक चरण यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप, ज़िला परिषद अध्यक्षा एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजिका कुमारी शीला, महामंत्री सुनील ठाकुर प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (आईटी विभाग) एवं आईटी प्रभारी संगठनात्मक ज़िला महासू अरुष गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (किसान मोर्चा) इंद्र सिंह मैहता व मदन ठाकुर, पूर्व ज़िला परिषद उपाध्यक्षा कमला शर्मा, ज़िला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर और ज़िला कार्यालय सचिव संजीव सूद उपस्थित रहे। साथ ही, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र ठाकुर (भानू), सोशल मीडिया ज़िला सह-संयोजक शुभम शर्मा, मण्डल सोशल मीडिया संयोजक कुलदीप मैहता, बी.डी.सी. सदस्य सलोगड़ा एवं मण्डल आईटी सह-संयोजक मनीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, ग्राम केन्द्र प्रमुख एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Solan, Solan | Sep 14, 2026
**गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा उत्साह और उमंग के साथ संपन्न** सोलन, 14 सितंबर 2026: गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा हर्षोल्लास, उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा से जुड़ने, अपनी प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास के साथ अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सुंदर अवसर प्रदान किया। हिंदी पखवाड़े के दौरान कविता वाचन, भाषण, कहानी वाचन, लघु नाटिका, नुक्कड़ नाटक, नृत्य, मुहावरा वाचन, पहेली प्रतियोगिता, हिंदी प्रश्नोत्तरी, सुलेख, श्रुतलेख, शब्दावली प्रतियोगिता, संवाद लेखन, चित्रकला, रचनात्मक लेखन एवं हिंदी से संबंधित अनेक रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रत्येक गतिविधि में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल वाटिका से लेकर कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने कविता वाचन, पहेलियों, नृत्य एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया, जबकि वरिष्ठ विद्यार्थियों ने भाषण, नाटिका, नुक्कड़ नाटक, कहानी वाचन एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रभावशाली अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय का वातावरण हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि भाषा केवल विचारों के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, साहित्य, संस्कार, परंपराओं और भावनाओं की पहचान भी है। हिंदी हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हुए आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सागरिका बख्शी ने विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व से अवगत करवाते हुए कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का सम्मान करने, दैनिक जीवन में इसके अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि अपनी भाषा पर गर्व करना अपनी पहचान पर गर्व करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रदान की। हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए केवल एक भाषाई उत्सव ही नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी भाषा एवं संस्कृति से जुड़ने का प्रेरणादायक अवसर रहा। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को जीवंत, सार्थक और यादगार बना दिया।
Solan, Solan | Sep 14, 2026
सोलन में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी
Solan, Solan | Sep 14, 2026
परवाणू सेक्टर-1 में मृत बारहसिंगा मिला, वन विभाग ने शव कब्जे में लिया
Solan, Solan | Sep 14, 2026
मादक पदार्थ तस्कर की संपत्ति पुलिस ने की जब्त Baddi Police
Solan, Solan | Sep 14, 2026
आज के मुख्य समाचार ♥️
Solan, Solan | Sep 14, 2026
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने वार्ड नंबर 17 में निर्माणाधीन आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण सोलन, 13 सितंबर: प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 17 में निर्माणाधीन आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कार्य का निरीक्षण किया। यह अस्पताल स्वास्थ्य मंत्री का महत्वपूर्ण ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसके निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर वे लगातार नजर रख रहे हैं तथा समय-समय पर स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान वार्ड नंबर 17 की पार्षद अरुणा ठाकुर ने अस्पताल तक आने-जाने वाली सड़क से संबंधित स्थानीय लोगों की समस्याओं से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने भविष्य में अस्पताल में बढ़ने वाली आवाजाही को देखते हुए सड़क को अपग्रेड एवं आवश्यकतानुसार चौड़ा करने की आवश्यकता बताई। स्वास्थ्य मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि 22 सितंबर को संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक एवं मौके का संयुक्त निरीक्षण किया जाए, ताकि अस्पताल शुरू होने के बाद सड़क, यातायात, पार्किंग सहित संभावित समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके। पार्षद अरुणा ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की दूरदर्शिता और लगातार प्रयासों से वार्ड 17 में यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के साथ-साथ इससे जुड़ी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना भी आवश्यक है, ताकि भविष्य में मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान शहरी कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, विकास ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Solan, Solan | Sep 13, 2026