बहेड़ी: नगर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर तीन वर्षीय मासूम के साथ गलत नियत से अश्लील हरकत करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
बहेड़ी नगर के एक मोहल्ले निवासी महिला का आरोप है कि शहर के मोहल्ला शेर नगर निवासी आरोपी युवक मोनिश ने बीते 31 अक्टूबर को उसके घर में घुसकर उसकी तीन वर्षीय बच्ची को गलत नियत के साथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें की इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने घर में रखे 5000 रुपए भी चोरी कर लिए ये तमाम आरोप लगाते हुए महिला द्वारा पुलिस से शिकायत की गई ।