कुंदा: दुर्गा पूजा पंडाल में भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Kunda, Chatra | Oct 20, 2026 कुंदा नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति, कुंदा की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडाल पहुंचे और मां दुर्गा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भंडारे को लेकर पूजा समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी।