मौजमाबाद: जयपुर-सीकर रेल मार्ग पर सुपरफास्ट ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, पुलिस पहुंची
जयपुर-सीकर रेल मार्ग पर पाच्यां वाली ढाणी अंडरपास और रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक ने सुपर फास्ट ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की पहचान झुंझुनूं निवासी विकास कौशिक के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विकास चौमूं के एक होटल में काम करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।