कटघोरा: कुसमुंडा के विकास नगर में नन्ही अम्बा ने फ्यूज सीएफएल बल्ब से बनाया पानी से जलने वाला अनोखा दीया
इस दिवाली एक नन्ही बच्ची ने अपनी अनोखी क्रिएटिविटी से सबका ध्यान खींचा है। जिस पुराने फ्यूज सीएफएल बल्ब को लोग बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं, उसी से बच्ची ने बना दिया पानी से जलने वाला आकर्षक क्रिस्टल दीया। खास बात यह है कि इसे जलाने के लिए न तेल चाहिए और न ही घी, सिर्फ कुछ बूंद पानी डालते ही यह जगमगा उठता है।