रावतसर: रावतसर नगरपालिका की नव निर्वाचित अध्यक्ष नीलम हरवीर सहारण ने किया पदभार ग्रहण, भव्य समारोह का आयोजन
रावतसर नगरपालिका नव निर्वाचित अध्यक्ष नीलम हरवीर सहारण ने शुकवार को विधिवत् पूजा अर्चना के बाद पदभार ग्रहण किया इस अवसर पर पालिका परिसर में भव्य पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नीलम हरवीर सहारण का सम्मान किया इस मौके पर नव निर्वाचित उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह ने भी पदभार ग्रहण किया इस मौके शहर वासियों में काफी उत्साह देखा गया