*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार तीसरे दिन कार्रवाई*
*बेगू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति को फ्रिज कराया*
चित्तौड़गढ़, 07 जून 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोली द्वारा एक तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति तथा थाना निकुंभ द्वारा एक अन्य तस्कर की करीब 01 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियां फ्रीज कराने के बाद अब बेगूं थाना पुलिस ने लगातार तीसरे दिन कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ)(1) के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित चल एवं अचल संपत्ति को फ्रीज कराया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में व डीएसपी बेगूं अंजलीसिंह के सुपरविजन में थाना सर्किल के बालकिशन पिता कन्हैयालाल जाति धाकड़ निवासी रामपुरीया थाना बेगू जिला के विरुद्ध पुलिस थाना नागल जिला अम्बाला हरियाणा एवं पुलिस थाना बेगू जिला चित्तौड़गढ पर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज होने से जांच की जाकर बालकिशन धाकड़ द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पति मकान खसरा नम्बर 669 ग्राम रामपुरीया तहसील बेगू व ट्रैक्टर को दिनांक 06.मई.2026 को फ्रीजिंग हेतु कॉम्पिटेंट ऑथोरिटी एडमिनिस्ट्रेटर सफेम (फॉप) ए एनडीपीएस एक्ट दिल्ली को प्रस्ताव भेजा गया। जिसकी बाद सुनवाई के कॉम्पिटेंट ऑथोरिटी एडमिनिस्ट्रेटर सफेम (फॉप) ए एनडीपीएस एक्ट दिल्ली भारत सरकार द्वारा बालकिशन धाकड़ के मकान व ट्रैक्टर को फ्रीजिंग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। जिस पर मकान व ट्रैक्टर को फ्रिज किया गया। उक्त मकान व ट्रैक्टर की कीमत करीब 50 लाख रूपये है।
पुलिस थाना बेगू टीम :- थानाधिकारी कमलचन्द मीणा, एएसआई हीरालाल,
गीतालाल, हैडकानि. भगवानलाल, कानि.कमलेश, अंकित, कलीराम,ईश्वर, पिन्टूराम,सुमेर,भागीरथ, म.कानि. किरण
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।