जगदलपुर: उर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने जिला कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली
राज्य शासन के उर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने कहा कि बस्तर अंचल में विद्युत सुविधाओं के विस्तार के लिए सकारात्मक पहल कर मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना योजनांतर्गत स्वीकृत नवीन कार्यों को तेजी के साथ संचालित किया जाए और अद्यतन प्रगति लाने सहित नियत अवधि में पूर्ण करें। वहीं नियद नेल्लानार योजना क्षेत्रों में विद्युतीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।