जगदलपुर: डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में नगर निगम और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित
नगर निगम विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए शुक्रवार को शाम 5 बजे शहर के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में दोनों विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों ने शासन द्वारा जारी संचालित योजनाओं की जानकारी दी।