जगदलपुर: जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने ग्राम नानगुर में विकास कार्यों का भूमि पूजन किया
जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नानगुर में 20-20 लाख रूपए की लागत से बाजार शेड भाग 1 और भाग 2 के निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किया।इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के लोगों को बारिश से होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी, इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वह बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।