स्कूल जा रही बच्चों से भरी वैन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी
सेवापुरी।कपसेठी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक स्कूल वैन में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वैन में कई बच्चे सवार थे। अचानक धुआं उठता देख बच्चों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। घटना से बच्चे सहम गए।
वैन में सवार बच्चों में जिज्ञासा सिंह, प्रिंसी पटेल, कृतिका गिरी, आराध्या सिंह, ज्योति प्रजापति और आदर्श सिंह सहित अन्य बच्चे शामिल थे। सुबह-सुबह हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। वैन से धुआं निकलता देख आसपास के लोग ग्राम प्रधान सहित कपसेठी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
घटना के दौरान सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि वैन को लाइसेंसधारी चालक के बजाय कोई अन्य व्यक्ति चलाते हुए मौके पर पाया गया। इससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा और वाहन संचालन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
#letestअपडेट #letestअपडेट #LETESTNEWS #LetestUpdate 👇👇