नमन यात्रा निकालकर मिठाई खिलाते हुए मनाया नारी शक्ति अधिकार महोत्सव
वाराणसी। भारत सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से शनिवार को सेवापुरी विकासखंड के पंपापुर बहरा गांव में नारी शक्ति अधिकार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नवंबर माह में जन्मे एवं निर्माण प्राप्त महापुरुषों को याद करते हुए नमन यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर तथा संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ करके किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र प्रसाद (पूर्व सीएमओ) ने महिलाओं को संगठित होकर अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि रामशरण गौतम ने महिलाओं से अंधविश्वास और रूढ़िवादी सोच से बाहर निकलने तथा बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ बेहतर शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती चंद्रकला पटेल ने की, जबकि संचालन डॉ. ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, विद्या पटेल, मनीष सैनी, लाल बहादुर शास्त्री, सदानंद वर्मा, सीता देवी, शीला देवी, सनीला पटेल, मनीषा पटेल, नगीना देवी, उर्मिला देवी, संध्या देवी, इंद्रावती देवी, पूजा देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
#letestअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS 👇👇