समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1884,
दिनांक:-13 नवंबर 2026,
====================
जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा•प्र•से•) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अवर निरीक्षक मद्यनिषेध श्री वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना धमदाहा अंतर्गत सिंघिया संथाली टोला एवं कुकरेन संथाली टोला में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से अवैध चुलाई शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया। साथ ही, शराब निर्माण एवं भंडारण में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों एवं डब्बों को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है।
आमजनों से अपील है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना विभाग को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 13, 2026