हुलासगंज: हुलासगंज की खुदौरी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, 6 आवेदन प्राप्त हुए
‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत मंगलवार को हुलासगंज प्रखंड की खुदौरी सहित जिले के विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जहां खुदौरी पंचायत में आयोजित शिविर में शिविर प्रभारी-सह-वरीय उप समाहर्ता श्रीमती निपुन कुमारी के नेतृत्व में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए।