हरिद्वार: हर की पौड़ी के पास पार्किंग में गिरी बस को क्रेन की मदद से निकाला बाहर, अस्पताल में भर्ती घायल यात्री ने बताई लापरवाही
हर की पौड़ी के पास दीनदयाल पार्किंग में अनियंत्रित होकर गिरी बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। इस हादसे में घायल हुए अस्पताल में भर्ती यात्री ने बस के ड्राइवर की लापरवाही बताई और जांच की मांग की। आज शाम को हुए हादसे में करीब 20 यात्री घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है। एक महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।