हरिद्वार: पौड़ी में महिला पटवारी को फोन पर धमकाने वाले रुड़की में तैनात दारोगा को SSP ने किया सस्पेंड, ऑडियो हुआ था वायरल
पौड़ी जनपद के जाखणी खाल में तैनात महिला पटवारी को धमकाने वाले दारोगा आशीष भट्ट को SSP परमेंद्र डोभाल ने सस्पेंड कर दिया है। आशीष भट्ट रुड़की में तैनात है, महिला पटवारी को उसने फोन पर धमकाया था। मामले का ऑडियो भी वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए SSP ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।