हरिद्वार: प्रतिबंधित क्षेत्र ऋषिकुल मैदान के पास ई रिक्शा चालकों का शराब पीते देख लोगों ने किया हंगामा, वीडियो वायरल
धर्मनगरी हरिद्वार में मांस और मदिरा का सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बावजूद इसके ऋषिकुल मैदान के पास ई रिक्शा चालकों का शराब पीते वीडियो वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने ई रिक्शा चालकों को शराब पीता देखकर हंगामा भी किया। शराबी ई रिक्शा चालक माफी मांगते नजर आ रहे हैं।