मोहड़ा: होली पर्व को लेकर गेहलौर थाना क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च
Muhra, Gaya | Mar 2, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र में सोमवार को होली पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में ग्रामीणों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई और आपस में भाईचारे की तरह होली पर्व मनाने की अपील की गई। थाना अध्यक्ष ने कहा कि हुड़दंगई करने वाले को किसी भी हाल में नहीं बक्सा जाएगा।