सिंगरौली: डीएम का निर्देश: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का 3 दिन में निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री का काम समय पर पूरा करें
सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों का तीन दिवस में संतुष्टि पूर्वक निराकरण विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करायें। तथा राजस्व अधिकारी निर्धारित समय पर फार्मर रजिस्ट्री की कार्यवाही कर पालन प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करे उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा विभागीय अधिकारियों को दिया गया।