सिंगरौली: छठ नदी में युवक का शव मिला, डूबने की आशंका, पुलिस कर रही जांच
मंगलवार शाम 4.30 बजे मोरवा के मढौली छठ घाट स्थित नदी में एक 30 वर्षीय युवक का शव नदी में तैरता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मोरवा पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाल जांच पड़ताल में जुट गए हैं।