सिंगरौली: SP ऑफिस में जनसुनवाई का हुआ आयोजन; राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश
आज दिनांक 11 मार्च 2025 को एसपी मनीष खत्री के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित की गई। विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदको के द्वारा आवेदन पत्र समक्ष में प्रस्तुत किये गये, जिसे प्रत्येक आवेदकों से रू-ब-रू होकर उनकी शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना जाकर कई शिकायतो का मौके में निराकरण कराया गया।