सिंगरौली: ई-उपार्जन पोर्टल पर चना, मसूर और सरसों के पंजीकरण की अवधि 17 मार्च तक बढ़ाई गई, जिला आपूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी
जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी ने बताया कि भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत रबी वर्ष 2024-25 (विपणन वर्ष 2025-26) न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन हेतु उपार्जन नीति जारी की गई है। चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन की अंतिम अवधि दिनांक 10.03.2025 के स्थान पर दिनांक 17.03.2025 तक निर्धारित की गई है।