सिंगरौली: एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ने सीएसआर के तहत निःशुल्क बाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाया
एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के द्वारा सीएसआर के तहत निःशुल्क बाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना रहा जिस से कि उनके समग्र विकास में मदद मिल सके। साथ ही उन्हें आत्म विश्वास के साथ जीवन के प्रति स्वस्थ भावनात्मक दृष्टिकोण प्रदान करना था।