लखीसराय: अमहरा थाना पुलिस ने पत्नी गांव से एक शराब तस्कर और अम्हारा से मारपीट के मामले में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
अमहरा पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त को गिरफ्तार कर रविवार अपराह्न 2:20 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक पतनेर गांव से 6 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले पलटू मांझी के पुत्र अर्जुन मांझी को गिरफ्तार किया गया. इधर अम्हारा से मारपीट मामले में विनोद यादव एवं उसके पुत्र विजय यादव को गिरफ्तार किया गया. प्राथमिकी दर्ज हुई