भानपुरा: विकलांग किसान दो दिन से परेशान, वेयरहाउस में गेहूं डलवाने के बाद निकलवाया बाहर
दो दिनों से परेशान हो रहा विकलांग किसान… पहले गेहूं वेयरहाउस के अंदर डलवाए गए, फिर बाहर निकलवा दिए गए, लेकिन अब तक उपार्जन केंद्र पर तुलाई नहीं हो सकी। गरोठ क्षेत्र के जूनापानी स्थित अफगानी वेयरहाउस का मामला, किसान लगातार लगा रहा अधिकारियों के चक्कर। आखिर जिम्मेदार कब सुनेंगे इस किसान की पीड़ा?