अमरिया: किशोरियों के टीकाकरण में अमरिया सीएचसी ने हासिल की सबसे आगे की स्थिति
अमरिया सीएचसी जिले में किशोरियों के टीकाकरण अभियान को अच्छा समर्थन मिल से पहले स्थान पर है, जहां अब तक 169 किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जन आरोग्य मेले में भी 37 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। वहीं न्यूरिया सीएचसी दूसरे स्थान पर है, जहां 160 किशोरियों को वैक्सीन लग चुकी है और जन आरोग्य मेले में 18 किशोरियों का टीकाकरण हुआ।