मोठ: झांसी पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के ₹65 हजार वापस मिले, समथर साइबर सेल को मिली सफलता
Moth, Jhansi | Nov 29, 2026 झांसी के समथर थाना साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार बेलमा कला निवासी अनुपम लोधी को राहत देते हुए 65 हजार रुपये वापस कराए हैं। पीड़ित ने साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पीड़ित ने झांसी पुलिस और साइबर टीम का आभार जताया। पुलिस ने साइबर ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की है।