मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मेरे सपनो का भारत गतिविधि के तहत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कराहल में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मेरे सपनों का भारत विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा चित्रकला के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शिक्षा, विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी प्रगति एवं आत्मनिर्भर भारत सहित विभिन्न विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं अतिथियों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के साथ भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कराहल श्री हरनाथ देवरिया, सांसद प्रतिनिधि श्री बाबू सिंह यादव, बीईओ श्री एमपी मौर्य, प्राचार्य श्री अजय रावत एवं शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 21, 2026