उचेहरा: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
उचेहरा। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवती ने चार माह पहले काकरहा निवासी जितेन्द्र कुशवाहा से प्रेम विवाह किया था। अब युवती ने अपने ससुर रामजी कुशवाहा, सास तथा पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई और पति को कमरे मे कैद कर पैसो की मांग की जा रही हैं।