“पद की असली गरिमा अपने लोगों को आगे बढ़ाने में नहीं, बल्कि योग्य लोगों को समान अवसर दिलाने में है।”
पलवल के नेता सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आज दिव्यांग जनों के लिए एलिम्को के सौजन्य से इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरण कार्यक्रम था । जहां उन लोगों को स्कूटी से वंचित कर दिया गया जिनका रजिस्ट्रेशन 3 से 4 महीने पहले जिला रेड क्रॉस सोसाइटी या सीधे एलिम्को में किया गया था । उन्हें स्कूटी नहीं मिल पाई।
इसके विपरीत जिन लोगों के रजिस्ट्रेशन मात्र एक दिन पहले ही हुए थे या जिन्होंने अपने जुगाड़ लगाकर मंत्रियों के यहां पैठ के चलते नाम लिख दिए थे उनको इलेक्ट्रिक स्कूटी दिए जाने के आरोप लगे हैं।
Palwal, Palwal | Oct 17, 2026