72 लाख की लागत से बारात घर, व्यायामशाला और गुर्जर चौपाल का शिलान्यास
पलवल ब्लॉक समिति द्वारा गांव रेहराना में 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बारात घर, व्यायामशाला और गुर्जर चौपाल का शिलान्यास आज माननीय केंद्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक समिति चेयरमैन भगत सिंह घुघेरा ने की। इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक हरेंद्र जी, वाइस चेयरमैन जितेंद्र गुर्जर, इलाके के पंच-सरपंच, मौजूद सरदारी और ब्लॉक समिति के सभी सदस्य साथी उपस्थित रहे।
गांव में इन सुविधाओं के बनने से ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों और युवाओं को खेल व व्यायाम के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
#RehranaPalwal #PalwalNews #KrishanPalGurjar #HaryanaVoicePalwal #BlockSamitiPalwal Part 39
Palwal, Palwal | Oct 17, 2026