फतुहा: बेलदारी चक में जमीन बचाओ संघर्ष समिति ने बैठक आयोजित की
Fatwah, Patna | Aug 12, 2026 बेलदारीचक में जमीन बचाओ संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई है। विभिन्न प्रखंडों में किसानो की जमीन को सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने के नाम पर सरकार द्वारा खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है। किसानों ने एक स्वर में कहा जान दे देंगे लेकिन किसी भी परिस्थिति में सैटलाइट टाउनशिप के लिए जमीन नहीं देंगे। सदन से लेकर सड़क तक सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन को तेज करेंगे।