गाज़ियाबाद: थाना सिहानी गेट पुलिस टीम ने हत्या का प्रयास करने वाले एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शनिवार को थाना सिहानी गेट पुलिस टीम ने घर के घुसकर लड़की के गले पर ब्लेड से वार करके जान से मारने की कोशिश करने वाले शंकर नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शिव मंदिर, विवेकानंद नगर, थाना कविनगर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ब्लेड भी बरामद हुआ है।