गाज़ियाबाद: मेरठ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक वेयरहाउस में लगी आग, दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा
गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में गुडरिक नामक वेयरहाउस के अंदर शनिवार दोपहर को आग लग गई। वेयरहाउस में आग लगते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में जुट गई। वेयरहाउस के अंदर घरेलू सामान रखा था, जिस कारण आग फैलती चली गई। दमकल की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।