गाज़ियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी ने 25 वर्षीय युवक को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को कॉल कर दी जानकारी
क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की पैरामाउंट सोसायटी में शनिवार सुबह विपुल (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप इसी सोसायटी में रहने वाले रिटायर्ड फौजी राजेश कुमार पर है। आरोपी राजेश ने विपुल के सिर में तीन गोली मारी। इसके बाद खुद 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि एक युवक बेटी को परेशान कर रहा था। मैंने उसे मार दिया। पुलिस ने राजेश को हिरासत में ले लिया है।