गाज़ियाबाद: क्रॉसिंग स्थित पैरामाउंट सिंफनी सोसायटी में छात्र को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के क्रॉसिंग की पैरामाउंट सिंफोनी सोसाइटी में छात्र विपुल वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक विपुल वर्मा एबीएएस इंजीनियरिंग कॉलेज का 24 वर्षीय छात्र है, जो कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का मूल निवासी है। फेसबुक से हुई दोस्ती के कारण वह एक लड़की से प्यार में था और लड़की के पिता राजेश सिंह ने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।